सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह आयोजित।
Report By : Zishan Ali With MD Wasim.
आरा/भोजपूर। आज जगदीशपुर जनता दल (यू०) द्वारा आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती समारोह आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता प्रखण्ड अध्यक्ष मंजी चौधरी व मंच संचालन युवा अध्यक्ष दुर्गाशंकर परमार ने किया। इस कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्रवण कुमार व मुख्य अतिथि के रूप में माननीया मीना सिंह (पूर्व सांसद ) उपस्थित रही। तय कार्यक्रम के अनुरूप नया टोला मोड़ पे अतिथियों का स्वागत किया व मोटरसाइकिल जुलूस के साथ सदर बाजार होते हुए जगदीशपुर टाउन हॉल पहुचे,उसके बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किये।माननीय मंत्री ने कहा कि उस समय पटेल जीने जो आधुनिक भारत व समानता का जो सपना देखा था,उसे बिहार के माननीय मुखिया नीतीश कुमार जी ईमानदारी के साथ पूरा कर रहे है,हम सभी को उनके पदचिन्ह पर चलने की जरूरत है, कार्यक्रम में सभी प्रदेश व जिला से आये अतिथियों को शॉल देकर अभिनन्दन किया गया, अन्य उपस्थित लोगों में जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा,कामेश्वर कुशवाहा, भाई बरमेश्वर,नवीन कुमार, मुखिया शुष्म लता,मनु राठौड़,उदय शंकर सिंह,चीकू सिंह,अंशू सिक्रीवाल, अभय विश्वास,पप्पू कुशवाहा,अर्जुन प्रसाद, मिलिंद चौधरी, रमाकांत जी, बलिराम चौधरी ,इरशाद वारसी, रविन्द्र चौधरी, बीरेंद्र चौधरी, लाली कुशवाहा, बाबूदीन मंसूरी, नसीम जी व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे, ।

Post a Comment