ग्राम कचहरी के सरपंच एवं पंचो द्वारा पंचायत स्तर पर निबटाये जा रहे वाद- विवाद के बारे में जानकारी हासिल की।
Report By Zishan Ali with Md.Wasim.
भोजपुर।आज दिनांक 24 नवम्बर 2018 को वर्ल्ड बैंक के प्रतिनिधि डाँ गीता गोपाल एवं ओम प्रकाश, भोजपुर जिला के जगदीशपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत दावाँ में चल रहे बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसाइटी के बिहार पंचायत सुदृहिकरण योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों के प्रभाव के मूल्यांकन हेतु दौरे पर आये। जिला परियोजना प्रबंधक, बी.जी.एस.वाई.एस. श्री प्रवीण कुमार ने इस दौरे का समन्वयन किया।
पंचायत सरकार भवन के निरिक्षण के उपरान्त टीम ने दावां ग्राम पंचायत के मुखिया सुषमलता, ग्राम पंचायत के सदस्य एवं गांव के विशिष्ट लोगों के साथ बैठक कर परियोजना के सारे सूचकों पर विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान ग्राम सभा की नियमित बैठक, वार्ड सदस्य से वार्ड स्तर पर चलाये जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी, स्थायी समिति सदस्यों से स्थायी समिति द्वारा लिए गए निर्णयों एवं नियमित बैठकों की जानकारी ली गयी।
उन्होंने ग्राम कचहरी के सरपंच एवं पंचो द्वारा पंचायत स्तर पर निबटाये जा रहे वाद- विवाद के बारे में जानकारी हासिल की , साथ ही यह जानने की कोशिश की कि ग्राम कचहरी गाँव के विवादों को किस स्तर तक निबटाने में सफल हुई है।
इसके उपरान्त भोजपुर जिला परियोजना प्रबंधन इकाई के सभी कर्मियों के साथ बैठक कर परियोजना के कार्यान्वयन के सभी सूचकों पर एवं परियोजना के उद्देश्य और उनके घटकों पर वितरित चर्चा की इसके बाद सामाजिक सुरक्षा पेंशन आगंनबाडी केन्द्र मे दिए जाने वाली एक एक पहलु पर जानकारी प्राप्त किय गाँव में घूमकर हर घर नल के जल , हर घर बिजली, हर घर शौचालय एवं हर गल्ली पक्की नाली का भी निरीक्षण किया गया पंचायत सरकार भवन में एक पिपल का वृक्ष लगाया गया इस कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत दावा के उपमुखिया सबीता देवी वार्ड सदस्य सबीता देवी रामचंद्र दास नंदबिहारी यादव मुन्नी कुवर बंटी सिंह अशोक कुमार चौधरी राम बाबु गुप्ता मिथुन कुमार मनजी चौधरी हरिहर सिंह जीविका दीदी ने सहयोग किया
अंततः चकवा पंचायत के सदस्यों से मिलकर वहां चल रहे कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी ली , साथ ही साथ स्थायी समितियों के सदस्यों से मिलकर उसने द्वारा की गयी बैठकों एवं ली गई निर्णयों की जानकारी ली चकवा पंचायत के मुखिया कुसुम देवी सरपंच धर्मशील देवी एवं ग्रामीण से योजना के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया।

Post a Comment