0

मालगाड़ी की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत।

Report By Md.Wasim / Er.Z.Ali.

बिहार के रोहतास जिले के तकिया गुमटी के पास शुक्रवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, दोनों बहनें रेलवे की पटरी पार कर रही थीं की तभी यह अनहोनी हो गया।

रेल पुलिस के अनुसार, गया-मुगलसराय रेलखंड पर तकिया रेलवे गुमटी के पास दो लड़कियां रेलवे पटरी पार कर रही थीं कि तभी अचानक एक मालगाड़ी आ गई जिसकी चपेट में आने से दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

सासाराम रेल थाना के प्रभारी ज्योति प्रकाश ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रोपहाता गांव की रहने वाली 18 वर्षीय कोमल कुमारी और 16 वर्षीय सोनम कुमारी के रूप में की गई है। ज्योति प्रकाश ने बताया कि पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।


Next
Newer Post
Previous
This is the last post.

Post a Comment

 
Top